PATNA: ख़बर बिहार के बगहा से है। जहां लव, सेक्स और धोखे की कहानी सामने आई है। यह कहानी नेपाल और भारत से जुड़ी हुई है। जहां एक भारतीय युवक पहले एक नेपाली युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। साथ ही लड़की के साथ अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाया।
प्रेम कहानी में यहां तक ठीक चल रहा था मगर प्रेमी ने विलेन बनकर उसके अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। प्रेमिका के पिता से रूपये ऐंठने लगा। रूपयों की लालच ने प्रेमी को अंधा बना दिया। इस दौरान उसने कई बार प्रेमिका से गंदी बात की।
इस बीच प्रेमिका ने रोज रोज के झंझट से तंग आकर मंगलवार की देर रात जहर पी ली। लड़की बेहोश हो गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने महिला थाना को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने इलाज कर बुधवार की सुबह लड़की को महिला थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
बगहा के अनुमंडलीय अस्पताल की डॉक्टर चंचल बाला ने बताया कि लड़की ने जहर पी लिया था। समय रहते उसे अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया गया। इलाज करने के बाद स्थिति फ़िलहाल सामान्य होने पर पुलिस को सौंप दिया गया है। दरअसल युवती पड़ोसी देश नेपाल के नवलपरासी की रहने वाली है जिसकी उम्र क़रीब 25 वर्ष है। वही लड़का भैरोगंज थाना क्षेत्र के त्रिभवनी का रहने वाला विजय शर्मा का पुत्र धर्मराज शर्मा (28) के बहन की शादी लड़की के घर हुई थी। उसी रिश्ते को लेकर वह बार-बार नेपाल जाता था। वहीं पर लड़की और लड़के एक दूसरे के नजदीक आए। नज़दीकियां प्यार में बदल गई। दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। और इसी बीच लीव रिलेशनशिप में रहने लगे।
लड़की ने बताया कि इसके बाद लड़का कतर कमाने के लिए चला गया। वहीं से मोबाईल पर बात करने लगा। नहीं बात करने पर धमकी भी देता था। लड़की ने आरोप लगाया है कि लड़का जब कतर से लौटा तो लड़की से मिलने के लिए जिद करने लगा। लेकिन पीड़िता उसके हरकतों से तंग आ चुकी थी। उससे संबंध विच्छेद करना चाह रही थी।
इसी बीच धमकी देकर वाल्मीकिनगर में बुलाया और बिना लड़की की मर्ज़ी के उसके साथ संबंध बनाया। इस मामले को लेकर लड़की नेपाल पुलिस के पास पहुँची तो नेपाल पुलिस ने इंडियन पुलिस के पास केस करने की सलाह दिया। जिसके बाद लड़की इंडिया के वाल्मीकिनगर थाना पहुंची। लड़की के अनुसार वाल्मीकिनगर थाना लड़की को भैरोगंज थाना भेज दिया। भैरोगंज थाना की पुलिस ने उसे फ़िर महिला थाना भेज दी।
इधर महिला थाना पुलिस ने घटना वाल्मीकिनगर का था तो लड़की को वाल्मीकिनगर भेज दिया। इस तरह 15 दिन निकल गए। फिर एक बार सोमवार को लड़की महिला थाना पहुंची थी। जहां लड़का और उसके परिजनों को महिला थाना की पुलिस थाना लेकर आई। थाने में लड़की ने कहा कि यह मेरा सब कुछ लूट लिया है और मैं इसी के साथ घर बसाऊंगी। लेकिन लड़के और उसके परिजनों ने लड़की को अपनाने से इंकार कर दिया। लड़की थाना से निकली और कुछ ही दूरी पर जाकर जाकर पी ली।
महिला थानाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने बताया कि लड़की का आवेदन मिलने के साथ ही लड़के और उसके परिजनों को थाना पर लाया गया था। लड़की लड़के से शादी करना चाह रही थी। लेकिन लड़का तैयार नहीं हुआ जिसे देखते हुए लड़के को हिरासत में ले लिया गया है। वही लड़की का आवेदन मिला है। आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। लड़की के आवेदन के मुताबिक जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया जाएगा।
लड़की को अस्पताल में इलाज के बाद उसे 164 के बयान व मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजा जा रहा है। इधर बगहा के प्रभारी एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बगहा SDPO कैलाश प्रसाद को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद केस दर्ज कर गिरफ्तार शख़्स से पूछताछ के बाद पुलिस जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है ।
बगहा संवाददाता के साथ पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट