SULTANGANJ: दुर्गा प्रतिमा को गंगा में विर्सजन कर दी जा रही अंतिम विदाई। भागलपुर सुलतानगंज में दुर्गा प्रतिमा विर्सजन को लेकर बडी दुर्गा स्थान का प्रतिमा विर्सजन के साथ निकला सैकड़ों अखाड़ा एंव दुर्गा प्रतिमा ढोल बाजा गाजा के साथ मां दुर्गा के जयकारे के साथ निकल पड़े शोभायात्रा।
प्रखंड ब्लॉक से बड़ी दुर्गा मंदिर की प्रतिमा, नई दुर्गा स्थान की दुर्गा प्रतिमा, स्टेशन रोड की दुर्गा प्रतिमा, स्टेडियम की दुर्गा प्रतिमा, घाट रोड की दुर्गा प्रतिमा, सब्जी मंडी बजार की दुर्गा प्रतिमा , अब्जुगंज के बडी दुर्गा एंव नई दुर्गा स्थान प्रतिमाओं में अलग अलग अखाड़े निकाले गये हैं।
साथ ही मां दुर्गा के जयकारों के साथ मां दुर्गा की अंतिम विदाई दी जा रही है। इसको लेकर सुलतानगंज शहर एंव ग्रामीण ईलाकों के श्रद्धालुओं की भीड़ शहर में उमड़ पड़ी हैं। वहीं थानाध्यक्ष लाल बहादुर के निर्देश पर पुलिस बल महिला पुलिस बल को जगह जगह लगाये गये हैं।
विर्सजन शोभायात्रा में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिये थानाध्यक्ष लाल बहादुर द्वारा पेट्रोलिंग गस्ती करते हुये सभी पुलिस बल को मुस्तैद रहने का निर्देश दिये गये हैं। यह विर्सजन शोभायात्रा प्रखंड ब्लाक परिसर से निकल कर पूरे नगर में भ्रमण करते हुये देर रात ढोल बाजा गाजा के साथ मां गंगा में मां दुर्गा प्रतिमा कि अंतिम विदाई दी जाएगी।सैकड़ों अखाडों ने अपने अपने खेल का कर्तब दिखाया जिसे देखने के लिए दोनों तरफ लोगों का हूजुम उमड़ पड़ा। झारखंड से आये हुये आदिवासियों का ढोल बाजा गाजा खेल देखने के लिये शहर मे भीड़ उमड़ पड़ी हैं।
सुलतानगंज से संतोष राज की रिपोर्ट
