भागलपुर: सुलतानगंज के विजय रेस्ट हाउस मे राजद प्रखंड अध्यक्ष पद एंव प्रधान महासचिव के पद को लेकर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव किये गये। इस बैठक मे राजद के नवनिर्वित पदाधिकारी संजय कुमार एंव सहायक निर्वाचन पदाधिकारी रोहित यादव थे।
वहीं राजद कार्यकर्ताओं सरसर्मती से निर्विरोध राजद प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव एंव प्रधान महासचिव नटबिहारी मंडल को चुनते हुये सभी राजद कार्यकर्ताओं ने फुलमाला पहनाकर स्वागत किये।
राजद के निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार एंव सहायक निर्वाचन पदाधिकारी रोहित यादव ने सुलतानगंज के राजद प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव एंव प्रधान महासचिव नटबिहारी मंडल को पद ग्रहण कराते हुये निर्विरोध कि घोषणा करते हुये कहा कि राजद के प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव एंव प्रधान महासचिव नटबिहारी मंडल को बनने से पार्टी मजबूती को ओर आगे बढेगी।
इस दौरान राजद के जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद यादव,शशिरंजन सिंह,उमेश यादव,प्रमोद यादव,विभूति यादव,राजपती यादव,आफरोज आलम,डॉ.नईम उद्दिन, मो.ईजराईल, नवल किशौर यादव,परशुराम यादव,चुनचुन यादव,जुलेख यादव,हंसी देवी,नीलम देवी,सीता देवी सहित इत्यादि कार्यकर्ता मौजुद थे।
सुलतानगंज से संतोष राज की रिपोर्ट