गया: जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के लकडाही गांव से अजीबोगरीब घटना सामने आ रही है। जहां अभी शादी की रस्में पूरी भी नहीं हुई थी कि नई नवेली दुल्हन ने अपने पति की हत्या करवा दी। जी हां, पढ़कर थोड़ा अजीब जरुर लगा होगा, लेकिन ये घटना बिल्कुल सत्य है।
दरअसल, बीते 29 मई को रेवती कुमी की लकडाही गांव के अशोक कुमार के साथ शादी हुई थी। 31 मई की देर शाम अशोक कुमार लापता हो गया और एक जून को तेज धारदार हथियार से कटी हुई लाश मिली। पूरे मामले को लेकर गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि दुल्हन रेवती कुमारी का अपने मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव से अवैध संबंध था। शादी के बाद के दुल्हन ने ही अपने पति की हत्या की साजिश की पूरी कहानी रच डाली थी। वहीं, पुलिस को 6 जून को दुल्हन के मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव का शव मिला है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
वहीं गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने बताया कि वह अपने मौसेरे बहनोई से अपने पति का हत्या करवाई थी। उसका पति अशोक कुमार यह जान चुका था कि उसकी पत्नी का उसके मौसेरे बहनोई से अवैध संबंध और प्रेम प्रसंग चल रहा है। अशोक कुमार का शव एक जून को बरामद किया गया था। वहीं, 6 जून को गिरफ्तार महिला के मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव का भी शव आमस थाना क्षेत्र के जीटी रोड से बरामद किया गया है, जिस पर किसी प्रकार का कोई कोई जख्म के निशान नहीं मिले हैं।
बता दे कि पुलिस ने उपेंद्र यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट के आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। अब पुलिस उपेंद्र यादव की हत्या किसने करवाया है? यह जांच करने में जुटी हुई है। वहीं, इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।