DARBHANGA: दरभंगा से बड़ी खबर है जहां एक हेड मास्टर की जबरदस्त पिटाई ग्रामीण महिलाओं ने कर दी। कई घंटो तक रणक्षेत्र में स्कूल परिसर बना रहा हेडमास्टर को दौड़ा दौड़ा कर पिटाई की गई।
पूरा मामला दरभंगा जिला के बिरौल प्रखंड के उत्क्रमिक मध्य विद्यालय नवटोल का है जहां स्कूल के योजनाओं के लाभ देने और एडमिशन करवाने को लेकर छात्रों से अवैध रुपए की उगाही का आरोप प्रदीप कुमार राय की जमकर धुनाई कर दिया।
इलाके के मुखिया पति जितेंद्र सिंह की माने तो हेड मास्टर साहेब छात्रवृति में घूस मांगते है। जिनका विरोध किया गया। हलाकि हेडमास्टर के खिलाफ सभी प्रतिनिधियों को सूचना दी गई है। वहीं दुखिया देवी,ग्रामीण महिला की माने तो उनके बच्चे इसी विद्यालय में पढ़ते हैं जिनसे हेड मास्टर घूस मांगते हैं। विरोध स्वरूप हेडमास्टर की पिटाई की गई।
संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट