DANAPUR: खबर दानापुर से आ रही है जहां चाईटोला में दबंगों ने सन्नी नाम के एक युवक को जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई के साथ साथ दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने 5 से 6 राउंड फायरिंग की गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
सूचना पर दानापुर पुलिस भी मौके वारदात पर पहुंची और खोखा बटोर कर वापस लौट आई। घटना बीते रात की बताई जाती है। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि एक युवक की पिटाई बड़ी ही दर्दनाक रूप से की जा रही है। किस तरह से दबंग एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। इसके बाद फायरिंग करने की भी घटना हुई है जो यहां खोखे बयान करती हैं।
5 से 6 राउंड फायरिंग की गई है। स्थानीय लोगों ने भी फायरिंग की बात कही है। पीड़ित सन्नी ने बताया के 5 लोग आए थे। जो पहले शाम को मेरे भाई की पिटाई करने लगे। बाद में फिर रात को मुझे पिटाई करने लगे। उसके बाद जमकर अपराधियों ने फायरिंग भी की।
फायरिंग करने में स्थानीय बंटी चौधरी और उसके साथी है। मारपीट और गोलीबारी किस वजह से की गई है यह भी खुलकर कोई नहीं बता पा रहा है। वहीं दानापुर थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद का कहना है की लोगों का आपसी विवाद मारपीट का मामला है और उसी में पिटाई की गई है 4 खोखा भी बरामद किया गया है। लिखित आवेदन के अनुसार मामला दर्ज किया जा रहा है।
रिपोर्ट दानापुर से रजत कुमार की रिपोर्ट