BANKA: बांका में अमरपुर प्रखंड अन्तर्गत बल्लिकित्ता गांव के समीप सिमरा पुल के समीप मिली एक युवक की शव से जहां एक तरफ ग्रामीण आश्चर्यचकित है तो वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिजनो का रो -रोकर बुरा हाल देखा गया। थाना परिसर में मौजूद मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि मृतक अभिषेक दो बहनो में इकलौता भाई था। मृतक के पिता फणीभुषण सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक है।
आपको बता दें कि मृतक डीजे बजाने का काम करता था। मृतक को दो पुत्र तथा एक पुत्री है। जिसमें सत्यम कुमार दस वर्ष, शिवम कुमार सात वर्ष तथा आरूषी कुमारी चार वर्ष है। अभिषेक की मौत के बाद इन बच्चो के सिर से पिता का साया उठ गया। ग्रामीणो ने पुलिस प्रशासन से हत्याकांड में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग किया है।।
बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट