PATNA : बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। बता दें बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के साथ पटना के विधायक नितिन नवीन, नंदकिशोर यादव संजीव चौरसिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। वहीं केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य और उपलब्धियों के विषय पर दी जानकारी। साथ ही सांसद रविशंकर प्रसाद ने ओड़िसा ट्रेन दुर्घटना पर मरे लोगो के लिए संवेदना व्यक्त किया।
सांसद ने कहा रेल मंत्री खुद वहाँ तीन दिनों से बैठे है। साथ ही भारत सरकार और ओड़िसा सरकार बचाव तेजी से कर रहे है। आगे अपने बयान ने सांसद ने कहा 2014 में सरकार बनी थी , तो हर साल रिपोर्ट देने की बात हुई थी। तब कोरोना के समय 2 साल नही हुआ था। 9 साल का भारत आत्मविश्वास का भारत है। जो संस्कार और संस्कृति से प्रेरणा पाता है।
वही रविशंकर प्रसाद ने बोले नरेंद्र मोदी ने कहा था मेरी सरकार गरीबो और वंचितों के लिए काम करेगी। और आज 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है। 200 करोड़ लोगों को कोरोना का मुफ्त टीका दिया गया। इतना ही नहीं 45 करोड़ जनधन खाते खोले गए। और 27 लाख करोड़ गरीबों के खाते में सहायता राशि दी गई। भारत मोबाइल मैन्युफैक्चरर में दुनिया में दूसरा नंबर पर है। कश्मीर में तिरंगा लहराया जा रहा है और राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।
इतना ही नहीं एक लाख 40 हजार करोड़ का हिसाब बिहार को केंद्र सरकार ने दिया है। बिहार में दो एम्स है, दो केंद्रीय विद्यालय है। अन्य राज्य में एक होता है। बिहार से 6000 किलोमीटर नेशनल हाईवे गुजर रहा है। वहीं 38लाख 62734 घरों की सिक्योरिटी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिहार का आवंटित किया गया है। बिहार के किसानों को 16 हजार करोड़ सहायता राशि के रूप में दिए गए हैं। पटना का गांधी सेतु 1742 करोर रुपए खर्च किए गए पुनर्निर्माण के लिए जो केंद्र ने दिया है। पटना एयरपोर्ट की क्षमता 80 लाख यात्री प्रतिवर्ष की गई है।अब पोस्टल के माध्यम से ऋषिकेश और गंगोत्री के जल को लाया गया है।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट