THE HD NEWS DESK: पटना में आज बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के सरकारी आवास पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राज्य कार्यकारिणी की बैठक की गई जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा, बिहार के उपमुख्यमंत्री रेनू देवी और तमाम महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहे. वहीं बैठक के बाद महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा महिला मोर्चा वीमेन बूथ कमेटी का गठन करेंगी और संगठन विस्तार में शामिल होंगे.
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री की सारी महिला योजनाओं को देश की सारी महिलाओं तक पहुंचाना है. महिला हर जगह आगे आ रही है चाहे वो घर का मामला हो या दफ्तर का. वित्तीय मामलों में भी आजकल महिलाएं की भूमिका बढ़ रही है.
भाजपा महिला मोर्चा ने कोरोना के वक़्त लोगो की बड़े पैमाने पे सेवा की कैबिनेट विस्तार में महिलाओं की भूमिका को प्रधानमंत्री ने समझा 11 महिला केंद्रीय मंत्री बनाई गई. बिहार की उप मुख्यमंत्री की बड़ी जिम्मेदारी भी एक महिला को दी गयी. वही 8 महिलाओं को राज्यपाल भी बनाया गया. हमारी पार्टी में भी 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओ को दिया गया है.
बड़ी जिम्मेदारी महिलाओं को देने के लिए हम भाजपा का धन्यवाद करते है. हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री ने इस साल स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने को कहा है और बिहार की महिला मोर्चा की ओर से भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. बिहार में हम अपने गठबंधन दलों के साथ मिलकर महिलाओं को आगे बढ़ाएंगे