झारखंड में शुक्रवार को एक बार फिर रांची में सबसे अधिक 60 नए संक्रमित की पहचान हुई। इधर, गुरुवार को कोरोना संक्रमित रिकार्ड आठ मरीजों की मौत के बाद शुक्रवार को भी चार मरीजों की मौत हो गई। रांची में रिम्स में इलाजरत रामगढ़ के एक मरीज तथा रांची के पारस अस्पताल में भर्ती बेड़ो के एक मरीज की मौत हो गई। यह मरीज गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था और वेंटिलेटर पर उसका इलाज चल रहा था। वहीं जमशेदपुर के टीएमएच में एक 55 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। जमशेदपुर के गोलमुरी निवासी इस मरीज को किडनी की समस्या समेत मधुमेह व कई अन्य बीमारियां थीं।
शुक्रवार को 291 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज रांची के रिम्स से 31 नए मामले सामने आए हैं। आज सबसे अधिक 57 नए मामलों की पुष्टि चतरा में हुई है। आज गढ़वा में 23, साहिबगंज में 18, पश्चिम सिंहभूम में 16, लातेहार में 14, बोकारो में 13 और रामगढ़ में 5 संक्रमितों की पहचान की गई है। आज कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत जमशेदपुर के टीएमएच में हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 48 पर पहुंच गई है। आज के 291 कोरोना पॉजिटिव के साथ राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार के पार 5096 पर पहुंच गया है।