PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह अब कथित नहीं बल्कि औपचारिक तरीके से बीजेपी में शामिल हो गए हैं। आज दोपहर को बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उन्हें सदस्यता दिलाई। बीजेपी में शामिल होते ही आरसीपी सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर खूब हमला बोलें।
मुंबई में बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं नीतीश बाबू : RCP सिंह
आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी मुंबई में बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। लेकिन, उनको को C से प्रेम है। नीतीश बाबू कभी ओडिशा कभी झारखण्ड और अब मुंबई तीन दिन में तीन प्रदेश नीतीश बाबू क्या कर रहे हैं। उन्हें बिहार के विकास के लिए जनमत मिला था। लेकिन, ये क्या कर रहे हैं? नीतीश बाबू पीएम थे और पीएम ही रहेंगे, पीएम मतलम पलटी मार।
राज्यसभा नहीं भेजे जाने से नाराज थे RCP सिंह
बता दें कि आरसीपी लम्बे बक्त से किसी पार्टी से जुड़े नहीं थे, पिछले साल राज्यसभा नहीं भेजे जाने के कारण से उन्हें मंत्रिमंडल से हटना पड़ा था। केंद्रीय मंत्री मंडल से हटाए जाने के बाद से वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलाबर रहे हैं। आरसीपी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को लेकर भी रही। आरसीपी सिंह खास तौर पर जदयू में अपने समर्थकों के बीच जाकर नीतीश कुमार के ही खिलाफ मुहीम चलने की पूरी कोशिश भी की। उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर यह भी कहा था कि नीतीश कुमार आरजेडी के साथ मिलकर पीएम बनना चाहते हैं।
नीतीश कुमार के गृह जिला से हैं आरसीपी सिंह
बता दें कि आरसीपी सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। आरसीपी सिंह मूल रूप से नालंदा के रहने वाले हैं। नीतीश कुमार के कभी काफी करीबी रहने वाले आरसीपी सिंह आज राजनीतिक तौर पर उनके दुश्मन बन बैठे हैं। आरसीपी सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों कुर्मी जाति से आते हैं तो अब देखना होगा कि बीजेपी में शामिल होने के बाद आरसीपी सिंह बीजेपी के लिए कैसे काम करते हैं।