PATNA : जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने कई मुद्दों को लेकर आज यानि शुक्रवार को मीडिया से बात चित किये। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। ललन सिंह ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोल। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार का था। कर्नाटक में जो सरकार थी वो देश के सबसे भ्रष्ट सरकार थी। कर्नाटक चुनाव में बीजेपी (BJP) ने अथक प्रयास कर लिया लेकिन सबने एग्जिट पोल देखा। अब 24 घंटा बचा हुआ है,अब नतीजा भी देखेंगे क्या होगा जो।
आरसीपी सिंह के सवाल पर जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि आरसीपी सिंह को जहां जाना था वहां वह चले गए। आरसीपी सिंह लगातार पार्टी के अंदर रहते हुए नीतीश कुमार को कमजोर कर रहे थे। नितीश कुमार के छबि को धूमिल करना चाहते थे। उनके रहते हुए आरसीपी टैक्स की काफी चर्चा होती थी। अब क्या हुआ, नीतीश कुमार आंख बंद कर आरसीपी सिंह पर भरोसा करते थे। अब आरसीपी सिंह को कोई नहीं पूछता है।
आगे उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की नवीन पटनायक से मुलाकात को लेकर ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार और नवीन पटनायक ने कभी नहीं कहा कि हम लोग विपक्षी एकजुटता के लिए मिले हैं। उन्होंने कहा कि हम पुराने मित्र हैं, बहुत समय बाद मिले है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दलों की बैठक की तिथि भी बहुत जल्द तय होगी। वहीं, जाति आधारित गणना जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि जाति आधारित गणना पर हाई कोर्ट ने प्रतिबंध लगाया है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। हम जातीय गणना नहीं, जाति आधारित गणना करवा रहे हैं
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ एमएलसी संजय गांधी और पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक झा भी मौजूद। सर्वोच्च न्यायालय के दो निर्णय ने केंद्र सरकार के चेहरे को किया उजागर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले ने ये साबित किया की प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने सभी संस्थाओं को पॉकेट संस्था बनाया है राज्यपाल के द्वारा चुनी हुई सरकार को नियंत्रित करने का होता है प्रयास। विरोधियों के खिलाफ करते है पालतू तोते का इस्तेमाल सर्वोच्च न्यायालय का हम करते है धन्यवाद सर्वोच्च न्यायालय ने दिखाया अलोकतांत्रिक सरकार को आईना देश की सरकार ने कभी भी महंगाई पर चर्चा नही किया है। केंद्र सरकार का एक भी वक्तव्य बेरोजगारी दूर करने पर नही आया