हजारीबाग के बड़कागांव बादम निवासी गौतम कुमार के लिए जेपीएससी का परिणाम दोहरी खुशी लेकर आया है। पहले प्रयास में स्वयं तो सफल हुए ही हैं उनकी पत्नी सुमन गुप्ता को भी सफलता मिली है। इसमें भी बड़ी बात यह है कि सुमन टॉपर बनी है तो पति गौतम ने 32 वां स्थान प्राप्त किया है। पहले प्रयास में ही दोनों को सफलता मिली है। हजारीबाग के बड़कागांव निवासी सुमन गुप्ता ने छठी सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया है। वे वर्तमान में हजारीबाग मुख्य डाकघर में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में गौतम रांची में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और उनकी पत्नी हजारीबाग पोस्ट ऑफिस में पोस्टल असिस्टेंट के रूप में कार्य कर रही है। दोनों ने बताया कि वे मिलकर ही जेपीएससी की तैयारी कर रहे थे। गौतम के पिता बानी महतो किसान है। वहीं उनका छोटा बेटा अभी गढ़वा में प्रखंड विकास पदाधिकारी हैं।

मंगलवार को छठी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। इसमें विभिन्न सेवाओं में कुल 325 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। छठी सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर सुमन गुप्ता के साथ-साथ उनके पति गौतम कुमार का भी चयन राज्य प्रशासनिक सेवा में हुआ है। गौतम वर्तमान में रांची में पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। दोनों पति-पत्नी ने अपने पहले प्रयास में ही यह सफलता प्राप्त की। गौतम को प्रशासनिक सेवा में 32वां रैंक प्राप्त हुआ है। सुमन का पोस्टल असिस्टेंट में चयन इंटरमीडिएट पास होने के बाद ही हो गया था। इसके बाद इग्नू से स्नातक की उपाधि हासिल की
संघप्रिय वासिस्थ