RANCHI: इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) रांची में सोमवार को “रंगबरसे” थीम पर होली मिलन समारोह के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हीं धुमधाम से आयोजित की गयी। इस अवसर बतौर मुख्य अतिथि मिस यूनाइटेड नेशन अर्थ 2022 सुश्री एंजेल मेरेना तिर्की एवं अन्य अतिथियों में अवधेश ठाकुर, निरक्षक, मांडर, विनय कुमार यादव, थाना प्रभारी, मांडर, सुलेमान मुंदरी, प्रखंड विकास अधिकारी, विजय कुमार खलखो, अंचल अधिकारी, मंडार, अमित कौशिक, महाप्रबंधक, होटल रॉयल रिट्रीट, अनिल कुमार, हेड एडिक्युटिव शेफ, होटल रॉयल रिट्रीट, पवित्रा सरकार, होटल बीएनआर, पटना, पंकज बनर्जी, सहायक रजिस्ट्रार, आरकेडीएफ, प्रिया, राँची फूड क्रिविंग्स, तान्या गुप्ता, डोमिनोजगर्ल्स, मुस्कान, राँची, फुडकास्टल, मीडिया कर्मी, आईएचएम रांची के प्राचार्य, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी की उपस्थिति में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
जिसमे संस्थान के छात्रों ने होली आधारित गीत व नृत्य प्रस्तुत किया जिसकी उपस्थितगणों ने काफी सराहना की। सुश्री एंजेल ने सभी का जोहर बोलकर आभार करते हुए सभी को होली एवम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए बताया कि यह ताज सभी महिलायों को समर्पित है।
साथ ही बताया महिला सशक्तिकरण की जिक्र करते हुए बताया कि इस वर्ष अप्रैल माह में “द क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म”, हेतु, मनीला, फिलिपिंस में भाग लेंगी एवं सभी छात्रों को जीवन के हर मंच पर हार न मानने का निर्देश किया। मौके पर संस्थान के प्राचार्य डॉ.भूपेश कुमार ने सभी उपवस्थितगण का अभिवादन करते हुए तथा सभी को होली पर्व एवम अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की अग्रिम बधाई देते हुए बताया की भारत त्योहारों का देश है, त्योहारों के कारण अपने देश की एक अलग पहचान है।
होली एक प्रमुख त्योहार है,जिसमे लोग आपसी गिले शिकवे को भूल कर रंग गुलाल लगाकर एक दुसरे को होली की बधाई देते है। होली त्योहार, प्रेम, भाईचारगी, उत्साह, सौहार्द और एकता का पर्व है। इस त्योहार का सांस्कृतिक और पांरपारिक महत्व भी है। उन्होने कहा कि विभीन्न प्रकार के रंग मिलकर हमारे जीवन मे खुशियां भरते है।
होली मिलन समारोह की समाप्ति संस्थान के विभागाध्यक्ष श्री आलोक असवाल के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया। कार्यक्रम के बाद सभी लोगो ने एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया। इसके बाद लोगों ने सामुहिक भोज मे भाग लिया।