GAYA: सोमवार को शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान के पांच नंबर द्वार के समीप हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कार्यक्रम में शामिल हम पार्टी के जिलाध्यक्ष नारायण मांझी ने कहा कि नीतीश सरकार दलित विरोधी कार्य कर रही है। शराबबंदी के नाम पर गरीबों को प्रताड़ित कर जेल भेजा जा रहा है। योजनाओं में लूट हो रही है। गरीबों का कोई कार्य सरकारी कार्यालयों में नहीं होता। इन तमाम बातों को लेकर आज हमलोग धरना दे रहे हैं। इसके अलावा हमारी मांग है कि भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन दिया जाए। गरीब किसानों को मुफ्त बिजली दी जाए। ताड़ी को प्रतिबंध मुक्त किया जाए। इसके अलावा भी हमारी कई मांगे है। अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
गया से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट