PATNA – राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के श्री नगर रोड नंबर 6 m में रक्षाबंधन के दिन एक महिला रोते हुए दिखाई दी। महिला महेश नगर की रहनेवाली बताई जा रही है। वही महिला को रोते देख उस इलाके की महिलाओं ने वजह जानने की कोशिश की लेकिन महिला ने कुछ नहीं बतया और रोती रही। महिला शादीसुदा है। लगभग चार घंटे स्थानीय लोगो के समझाने बुझाने के बाद महिला ने बतया की उसका नाम सोभा देवी है उसके पिता का नाम राम ललित प्रसाद है वही उसके पति का नाम कुणाल किशोर है। महिला ने कहा की ना तो वो ससुराल जाना चाहती है और ना ही मायका जाना चाहती है। उसे अपनो से ही जान का खतरा है।
ऐसे में स्थानीय लोगो ने 112 नंबर डाइल कर पुलिस को सुचना दी। जिसके बाद 112 की टीम वहां पहुँची और महिला को अपने साथ ले गई है। महिला के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया है की किस बात को लेकर महिला का डर कायम है। महिला को किस अपने से खतरा है जो वो मायका और ससुराल नहीं जाना चाहती थी। फिलहाल महिला को पुलिस अपने साथ ले गई है , वही उसके परिजनों से सम्पर्क करने की कोशिश किया जा रहा है।
पटना से अनु प्रकाश की रिपोर्ट