रांची। राज्यसभा चुनाव के परिणाम के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाजपा पर जमकर बरसे। सोरेन ने कहा कि भाजपा व्यापारियों की जमात है। सामान वस्तुओं की खरीद बिक्री तो करते ही हैं अब यह लोग चुनाव में भी खरीद-फरोख्त करने का काम में लगे हैं। जिस तरीके से यह लोग विधायकों के खरीद-फरोख्त करते हैं इस विषय पर भी दल बदल कानून और विधायक खरीद-फरोख्त पर भी कड़ा कानून बनना चाहिए। आज जिस तरह जनता के भावनाओं के साथ यह खिलवाड़ करते हैं आज इस विषय पर भी बहस चर्चा होनी चाहिए। ताकि धनबल का प्रयोग लोकतंत्र में ना हो सके। क्योंकि धनबल का प्रयोग लोकतंत्र को तोड़ने का काम करता है।
हेमंत सोरेन ने गठबंधन की ओर से दो उम्मीदवार उतारे जाने पर कहा कि भाजपा के पास कौन से आंकड़े थे जिसके चलते उन्होंने अपना उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा था। जनता को बताना चाहिए यह किन लोगों से अपना वोट लिया। क्या वह भाजपा के गठबंधन के लोग हैं। या फिर से अपने पैसे की ताकत दिखलाएं हैं। लेकिन यह ज्यादा दिन तक चलेगा नहीं इसका करारा जवाब दिया जाएगा।