रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सरकारें आती हैं और जाती हैं पतन्तु राजनीतिक मर्यादाएं नही मिटनी चाहिए। दीपक ने कहा कि मौजूदा सरकार दुर्भावना की वजह से बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को परेशान कर रही है। दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा को न्यायालय पर पूरा भरोसा है ,कानून को अपना काम भी करना चाहिये परंतु एक जनता के चुने हुए जन प्रतिनिधि को पुलिस प्रशासन द्वारा अनावश्यक परेशान किया जाना लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन है। उन्होंने कहा कि पलिस प्रशासन को कानून के हिसाब से अपनी जिम्मेवारी निभानी चाहिय न कि उन्हें राजनीतिक मोहरा बनना चाहिए।