BANKA : बड़ी खबर बांका से आ रह इहै। जहां युवक को गांव की महिला से अवैध संबंध का विरोध करना काफी महंगा पड़ा। जिसको लेकर अवैध संबंध के आरोपी द्वारा गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गयी। वहीं एक महिला गोली लगने से जख्मी हो गयी है। बताया जा रहा है कि जख्मी महिला के पैर में गोली लगने से उसको भागलपुर रेफर कर दिया गया है। घटना बाँका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के निमिया की है।
वहीं गोली चलाने का आरोपी राजेश यादव है। जिसने अरविंद यादव और समरी देवी को गोली मारी है। बता दें कि अरविंद यादव को पेट में गोली लगने के बाद तत्काल मौत हो गयी। तो वहीं समरी देवी के पैर में गोली लगी है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी राजेश यादव का गाँव की ही एक महिला से वर्षो से अवैध संबंध चल रहा था। जिसका विरोध आए दिन हो रहा था। जिसको लेकर राजेश यादव का कुछ लोगों से तनावपूर्ण माहौल कायम था।
उसी मामले को लेकर राजेश यादव से कुछ लोगों से कहा सुनी हुई थी। जिसको लेकर रास्ते में मिले अरविंद यादव और समरी देवी पर तीन गोली चलाया। फिलहाल बेलहर पुलिस को घटना स्थल से तीन गोली का खोखा बरामद हुआ है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भिघटना स्थल पहुँचकर मामले की छानबीन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुट गयी है।
इस पुरे घटना की जानकारी देते हुए बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह ने कहा कि अवैध संबंध के विरोध को लेकर ही गोलीबारी की घटना होने में अरविंद यादव की हत्या होने और समरी देवी के जख्मी होने की पुष्टि की है। वहीं मामले को लेकर आठ नामजद के विरुद्ध मामला दर्ज करने के बाद छह लोगों की गिराफ्तारी की पुष्टि की है। वहीं बाकी दो लोगों को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही है।
बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट