PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, इसे मांझी की पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. दानिश रिजवान को बिहार पुलिस की मदद से झारखंड की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था. रिजवान पर रांची के चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक पर गोली चलाने का गंभीर आरोप है.
जानकारी के मुताबिक, झारखंड के रांची स्थित और घोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के समीप पिछले महीने चर्चित महिला सुषमा बड़ाइक को गोली मार दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपित हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गिरफ्तार किया। आपको बता दें कि, इस पूरे मामले के बाद जीतन राम मांझी की पार्टी ने दानिश रिजवान पर एक्शन लेते हुए उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.
दानिश रिजवान को पार्टी से निष्कासित करते हुए सारे पदों से मुक्त कर दिया गया. उनकी जगह श्याम सुंदर शरण को राष्ट्रीय प्रवक्ता पार्टी की तरफ से बनाए गए हैं. दानिश रिजवान की गिरफ्तारी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने यह फैसला लिया है. दानिश रिजवान से दरकिनार करते हुए पार्टी ने उनके सारे पदों को छीन कर उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया और निष्कासित कर दिया।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट