SULTANGANJ: भागलपुर जिले के सुलतानगंज में बांका सांसद गिरधारी यादव एवं सुलतानगंज विधायक डॉ.ललित नरायण मंडल का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।
कहररिया पंचायत के दैवधा शिव मंदिर प्रागण मे बांका सांसद गिरधारी यादव, सुलतानगंज विधायक डॉ.ललित नरायण मंडल अपने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ सभा को संम्बोधित किया। गाजे बाजे के साथ इलाके के लोगों ने कहररिया पंचायत के मुखिया पुनम देवी एंव मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार उर्फ मंटू भईया,पंचायत समिति रुनी देवी. ने फुलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की छात्रा स्वेता सुमन भारती, खूशबू कुमारी के द्वारा स्वागत गान गाकर की गई। मंच संचालन गांव के ब्रमदेव मंडल ने किया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड सदस्य एंव ग्रामवासियों ने अपने पंचायत एंव गांव की समस्याओं के बारे मे अवगत कराते हुये कहा कि एक भी स्वास्थ्य सेवा केंद्र नहीं हैं। शिक्षा व्यवस्था को.दुरुस्त करने के लिये स्कूलों मे सीसीटीवी कैमरा लगाये जाए।
इसके साथ ही किसानों की समस्याओं को लेकर पानी की बोंरिंग की व्यवस्था की जाए। जिससे किसानों को सूखे की समस्या से निजात मिल सके। इसके लिये सभी किसान अपने अपने खेतों मे फसल उपजाऊ कर सके। इस दौरान महागठबंधन के नेता सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष सदानंद सिंह, पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष डॉ.विजय सिंह, सासंद प्रतिनिधि पवन केसान ने भी किसानों की समस्या एंव गांव की समस्याओं को दूर करने की बात कही।
इस दौरान विधायक डॉ.ललित नारायण मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विकास के कार्यों के बारे में बताते हुये कहररिया पंचायत का जल्द विकास की बात कही। सुखाड़ एंव बाढ से प्रभावित लोगों के बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किसानों पर विशेष नजर रखे हुये हैं। आगामी होने वाले लोक सभा चुनाव मे बांका सासंद गिरधारी यादव की जीत जदयू से निश्चित होने की बात कही।
बांका सासंद गिरधारी यादव ने केंद्र सरकार के विरोध जमकर निशाना साधते हुये मंहगाई , जीएसटी, ईडी छापेमारी के बारे मे विस्तार से बताते हुये भष्टाचार की पोल खोलते हुये गरीबों पर हो रहे आत्याचार के बारे मे आगामी होने वाले लोक सभा चुनाव मे फिर महागठबंधन की सरकार बनने कि बात कही।
साथ भाजपा के नेताओं द्वारा ड्रगस के धंधे खुलेआम किये जा रहे उन लोगों छापेमारी एंव गिरफ्तारी नहीं किये जा रहे कि बात कही। इस दौरान महागठबंधन के नेता , जनप्रतिनिधि एंव ग्रामीण विनय सिंह, अमरजीत कुमार कहररिया, राजु कुमार कहररिया, प्रणय कुमार कहररिया सोनू, मनीष कुमार, प्रमानंद सिंह, सरपंच महेंद्र शर्मा, कटहरा मुखिया रामानंद सिंह उर्फ बबलू, भीर र्खुद मुखिया चंदन कुमार उर्फ विनय सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
सुलतानगंज से संतोष राज की रिपोर्ट