JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाईट का कारवां शुरू हुआ। ऐसे में बता दें भोजपुरी अभिनेता और ट्रेंडिंग मशीन के नाम से मशहूर खेसारीलाल यादव ने दर्शकों को अपने गानों पर झूमने को मजबूर कर दिया। सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाईट में खेसारीलाल यादव भी झूमकर नाचे और वहाँ मौजूद अपने फैंस को भी खूब नचाया।
इससे पहले यहाँ उन्होंने अपना आज रिलीज हुआ गाना “मुरब्बा” का भी प्रमोशन किया और कहा कि दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद ने हमें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। उम्मीद है हमारे नए गाने को भी खूब सफल बनाएंगे। वहीं मौके पर खेसारीलालयादव ने सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाईट की भी सराहना की और झारखंड के शहर जमशेदपुर को लेकर कहा कि जमशेदपुर जितना खूबसूरत जगह है, उतने ही प्यारे लोग हैं।
वहीं, मशहूर म्यूजिक कंपनी सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड ने बताया कि सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाईट की परिकल्पना भोजपुरी भाषा, भोजपुरी फिल्में और भोजपुरी गानों के विकास से जुड़ी हुई है। इस नाईट का जमशेदपुर में आयोजन के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य भोजपुरी भाषा, गानों और फिल्मों को आगे बढ़ना व पूरे देश में फिल्मो के प्रति जागरूकता लाने का है।
साथ ही उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि पबों में, डिस्को में, हिंदी और पंजाबी के साथ दूसरे गाने बजते हैं और लोग उस पर थिरकते नजर आते हैं। जबकि हमारी भोजपुरी आज दुनिया भर में सबसे अधिक सुनी जाती है। लेकिन फिर भी हम पीछे हैं, क्योंकि हम अपनी भाषा को सही जगहों पर प्रमोट नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए हमने इसकी शुरुआत की है। इस आयोजन में नम्रता मल्ला ने भी जमकर अपना जलवा बिखेरा।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट