रांची : झारखंड राज्य का आज 20वां स्थापना दिवस है. इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी. इस मौके पर राज्यपाल डॉ. द्रौपदी मुर्मू ने राज्यवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी.
वहीं मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि 20 वर्ष में एक छोटा बच्चा जवान हो जाता है और उसका नाक-नक्शा और रंग रूप बदल जाता है. झारखंड का विकास होना चाहिए. अब जरूरत है कि भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को पूरा करने का. राज्यपाल और सीएम ने 20वें स्थापना दिवस पर झारखंडवासियों को बधाई दी.

गौरी रानी की रिपोर्ट