PATNA: जदयू कार्यालय में आज कार्यकर्ता दरबार लगाया गया। कार्यकर्ता दरबार में बिहार सरकार के मंत्री मदन साहनी मौजूद रहे। मंत्री मदन सहनी ने अपने विभाग से जुड़ी समस्याओं का निपटारा किया। जनता की समस्याएं सुनी तुरंत उसका निष्पादन किया। इसके साथ ही पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की भी समस्याएं सुनी।
जनता के जनसंवाद के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री मदन सहनी ने बताया कि केंद्र सरकार से कोई मदद नहीं मिल रहा है। आंगनवाड़ी सेविका में 50 परसेंट सरकार की तरफ से राशि देने की बात कही गई थी लेकिन उसमें भी सहयोग नहीं किया जा रहा है। सहयोग न करते हुए केंद्र सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। केन्द्र अपनी हिस्सेदारी में भी कटौती कर रहा है।
मंत्री मदन सहनी ने यह भी कहा कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग जदयू शुरू से कर रहा है। हमारी मांग कब से चली आ रही है लेकिन केंद्र सरकार अनदेखा कर रही है। बिहार भाजपा के नेताओं को भी बिहार के विशेष राज्य का समर्थन करना चाहिए। उन्हे भी केंद्र सरकार से विशेष राज्य की मांग दुहरानी चाहिए। ताकि बिहार का विकास हो सके।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट