मुंबई : मुंबई के अस्पताल में 29 दिन से भर्ती स्वर कोकिला व भारत रत्न लता मंगेशकर का 92 साल के उम्र में निधन हो गया है. लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर दोपहर 12.30 बजे उनके घर ले जाया जाएगा जिसके बाद पूर्ण राष्ट्रीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में शाम 6.30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. बता दें, देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है इस दौरान दो दिन तक तिरंगा ध्वज आधा झुका रहेगा.