SULTANGANJ: भागलपुर जिले के सुलतानगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहार में शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए पुलिस ने सघन अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत तीन शराबी सहित अन्य मामले मे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अन्य मामलों के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें शराब मामले में अमन कुमार पिता सुरेन्द्र पासवान दूसरा मिट्ठू यादव पिता प्रभाश यादव दोनों साकिन राजगंगापुर का रहने वाला है।
वही तीसरा टिंकु कुमार पिता गौतम मंडल साकिन मोतीचक सभी थाना सुल्तानगँज जिला भागलपुर के रहने वाले हैं। अभियुक्त एक लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
अन्य मामलों के आरोपी सुल्तानगँज थाना काण्ड सं o 255/21 दिनांक 21/11/21 धारा 436/379/34 भादबी के नामजद अभियुक्त राकेश यादव उर्फ घोघा यादव साकिन तिलकपुर थाना सुल्तानगँज जिला भागलपुर को गिरफ़्तार किया गया है। आवश्यक कानुनी कार्यवाही करते हुये न्यायिक हिरासत मे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
सुलतानगंज से संतोष राज की रिपोर्ट