जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में सोमवार सुबह एक साथ कोरोना पॉजिटिव चार मरीजों की मौत हो गई। तीन महिलाएं व एक पुरुष है।हैं। सभी का इलाज टीएमएच में चल रहा था। मृतकों में एक कदमा, एक सोनारी व एक मानगो आजादनगर की निवासी हैं। तीनों की उम्र 57 से 81 वर्ष के बीच है। इन्हें अन्य बीमारियों के कारण इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था। वहीं एक और पुरुष मरीज की मौत कोरोना से हो गई है। वह बारीडीह का निवासी था, जिसे 18 जुलाई को टीएमएच में भर्ती कराया गया था। उम्र 80 वर्ष थी। सांस लेने की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। जमशेदपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई है।