मंगलवार को हाजीपुर नका नंबर 3 महिला थाना के नजदीक दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समस्तीपुर लोकसभा के पूर्व सांसद स्वर्गीय रामचंद्र पासवान जी के प्रथम पुण्यतिथि पर वैशाली लोजपा के नव मनोनीत कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन दलित सेना के प्रदेश प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा ने किया।
इस मौके पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर याद किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोजपा बिहार प्रदेश संसदीय बोर्ड के सदस्य सह प्रवक्ता संजय सिंह, पूर्व एमएलसी प्रत्यासी अजय कुशवाहा, लोजपा प्रदेश सचिव अरशद अली उर्फ लाडले,ई० रविंदर सिंह,छात्र लोजपा के जिलाध्यक्ष श्रीकांत पासवान, छात्र लोजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार चंदन,लोजपा के मनीष पासवान, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय मालाकार, छात्र लोजपा महुआ प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार यादव,युवा जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा,लोजपा मिडिया प्रभारी राजकुमार पासवान,भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष दिनेश पांडे,लोजपा नेता जयप्रकाश गुप्त नकुल,संतोष स्वराज, लक्की सिंह,जिला महासचिव मुकेश सिंह,महुआ नगर अध्यक्ष प्रमोद पासवान,विनोद पासवान,बिदुपुर प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह, देसरी प्रखंड अध्यक्ष बालेन्द्र सिंह,जंदाहा प्रखंड अध्यक्ष विजय सहनी, हाजीपुर प्रखंड अध्यक्ष बैधनाथ चौधरी,ब्रजदेव पासवान,वैशाली प्रखंड अध्यक्ष दसरथ पासवान, भगवानपुर महिला प्रखंड अध्यक्ष सुमिंत्रा देवी,अनीता देवी,लीला देवी,रीता देवी सहित सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला