द एचडी न्यूज डेस्क : अभी-अभी दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही है. पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह की दिल्ली में मौत हो गई है. राजेंद्र सिंह दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली. वे बहुत दिनों से बीमार चल रहे थे. 73 साल की उम्र में राजेंद्र सिंह की निधन हुआ है. राजेंद्र सिंह बहुत दिनों से रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती थे. ज्यादा तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में ले जाया गया था. झारखंड के बेरमो से छह बार कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजेंद्र सिंह की मौत पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह जी के निधन की खबर सुनकर दुःख हुआ. दुःख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रियजनों के साथ है.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि बेरमो से विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय राजेन्द्र सिंह जी के निधन की खबर सुनकर मन आहत है. आज झारखंड ने एक कर्मठ नेता और सच्चा सेवक खो दिया. परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करे.
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व विधायक राजेन्द्र सिंह के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने गहरा शोक प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए यह अपूरणीय क्षति है. उन्होंने स्व. सिंह की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रभु परिजनों को धैर्य एवं साहस प्रदान करें.