PATNA – बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने सरकार बदलने के बाद पहेली बार प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा की बिहार की राजनीतिक घटना चक्र से आप सब वाकिफ है। 2020 में बिहार में एनडीए की सरकार बनी था। नीतीश ने जनादेश को तार तार कर दिया है। CM नीतीश कुमार 1-2 आरोप की वजह से सरकार से अलग हुए है। 2017 में भी इन्ही सब कारण से उन्होंने राजद से भी नाता तोड़ा था।
CM नीतीश ने बीजेपी पर जदयू को तोड़ने का आरोप लगाया है। इसपर बीजेपी विधायक तारकिशोर ने कहा की महागठबंधन में आते ही नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मौन हो गए है। जब जब CM नीतीश के मन मे प्रधानमंत्री बनने की इच्छा होती है वो ऐसा कदम उठाते है। वही तारकिशोर प्रसाद ने लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा की लालू यादव को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। आने वाले दिनों में बिहार की मतदाता नीतीश के साथ पलटी मारेगी जैसे की उन्होंने किया है। हम जिन मुद्दों को लेकर सरकार में आये थे उसको अंजाम तक पहुँचाने के लिए हम हर कदम उठाएंगे।
तारकिशोर प्रसाद नेआगे कहा की 2024 में जनता नीतीश को जवाब देगी। नीतीश खुद को 2024 के विपक्ष के प्रधानमंत्री के रूप में देख रहे है।ओछी बात कह कर नीतीश कुमार ने छल किया है। जनता दल 2000 से आज तक अपना मुख्यमंत्री नही बना पाया वो अगर प्रधानमंत्री का ख्वाब देख रहे है वो मुंगेरीलाल के हसीं सपने है। बीजेपी जनता से जो वादा करती है उन मुद्दों पर हमेशा काम करती है। कल शपथग्रहण खत्म होने के साथ ही बिहार में आपराधिक गतिविधियां शुरू हो गई है। आगामी चुनाव में पलटू राम नीतीश को पलट देगी बिहार की जनता।
आरसीपी प्रकरण घर का मामला है। जंगल राज को खत्म करने के लिए नीतीश को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया था। नीतीश कुमार का खेल खत्म अब ख़त्म हो गया है। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव में नीतीश का समर्थन चुनावी एजेंडा था। नीतीश कुमार सुविधा की राजनीति करते है।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट