बिहार के दस जिलों के 67 प्रखंडों की 435 पंचायतों के आठ लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। प्रभावितों के लिए राहत और बचाव कार्य निरंतर चलाए जा रहे हैं। कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जहां पर अधिक पानी की वजह से फूड पैकेट्स पहुंचाने में दिक्कत आ रही है। ऐसी जगहों पर हेलीकॉप्टर से फूड पैकेट्स पहुंचाए जाएंगे। राज्य सरकार ने गृह मंत्रालय से हेलीकॉप्टर की मांग की है। उम्मीद है कि शनिवार को वायुसेना का हेलीकॉप्टर बिहार पहुंच जाएगा।