PATNA : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बिहार का अगला सीएम बनाने की बात कही थी और अब इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है। वहीं भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने इसका समर्थन किया है और कहा कि गिरिराज सिंह ने जो बातें कही वह जनता की आवाज है। जनता अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है।
इतना ही नहीं अरविंद सिंह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए बोले ,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अब कोई उम्मीद नहीं बची है। इसी वजह से जनता भी चाहती है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का हो और बिहार का विकास करें। वैसे भी आप बिहार में योगी आदित्यनाथ के विकल्प की तलाश होने लगी है। यूपी में जिस तरह से एनकाउंटर किया गया था। ऐसे में बिहार के बढ़ते अपराध को देखते हुए भी योगी आदित्यनाथ की तलाश की जा रही है।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट