PATNA: पटना में गर्मी को देखते हुए खराब एसी को ठीक करने के लिए आनलाईन मैकेनिक की बुकिंग की जाती है। मैकेनिक घर पहुंचता है। मगर जब एसी ठीक नही हो पाया तो उसपर पिस्टल तान दी जाती है। मैकेनिक के द्वारा विरोध किए जाने पर जमकर एसी मैकेनिक की पिस्टल के बट से पिटाई की जाती है। घटना एसकेपुरी थाना क्षेत्र की है। जहां एसी ठीक करने गये एक मैकेनिक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मैकेनिक के सिर पर पिस्टल के बट से वार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हमला करने वाला शख्स गोली चलाने वाला ही था। वो सिरफिरा उसी तैयारी में था। मगर उसके साथी ने ऐसा करने से रोक लिया।
जिसके बाद उसने पिस्टल के बट से वार कर दिया। पीड़ित शख्स मो. अल्तमश मूल रूप से झारखंड के कोडरमा का रहने वाला है। पटना के कांटी फैक्टरी में रहकर हर तरह की सर्विस प्रोवाइड करने वाले अरबन कंपनी में बतौर सीनियर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करता हैं। एसके पुरी डी-36 एरिया में उत्कर्ष नाम के एक युवक ने एसी ठीक करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की थी। कंपनी के जूनियर स्टाफ गये थे। पर वो ठीक नहीं कर पाये।
इस कारण आज शाम को वो गये। फिर कस्टमर से सीढ़ी मांगी। इस बात को लेकर कस्टमर गुस्साने लगा। उसने गाली-गलौज करते हुए कमरे से पिस्टल निकाला। वो गोली चलाने वाला था पर उसके साथी ने रोक लिया। जिसके बाद पिस्टल के बट से सिर पर वार किया। अब अल्तमस ने एसके पुरी थाना में कंप्लेन किया है। इस आधार पर पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच करने में जुटी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
पटना से अन्नू प्रकाश की रिपोर्ट