PATNA: अमित शाह के हर बयान पर महागठबंधन के नेता पलटवार कर रहे हैं। बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए उनके सभी बयानों का खुलकर जबाव दिया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह कल बिहार दौरे पर थे। अमित शाह ने जो बाते कही उससे अलग किस्म का अर्थ निकलता है। भाजपा में बेचैनी जरूर है, नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे बंद की बात कही जा रही है। लगता है कि अलग होने के बाद भाजपा नीतीश की जरूरत समझ रही है। कही एक बार नाम निकले तो समझ आता है। वाल्मीकि नगर के साथ पटना में भी दोहराया की भाजपा में नीतीश के दरवाजे बंद है। यह बयान बताता है कि भाजपा हताशा के भाव में है।
बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने यह भी कहा कि भाजपा में 2 नंबर की हैसियत रखने वाले नेता अमित शाह ऐसा बयान नही दे सकते। अमित शाह तिथि जानने के लिए बेचैन थे की कब तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएंगे । नीतीश उच्च पदाशीन व्यक्ति का उलझन भरी सोच कुछ अलग इशारे कर रही है। चाहे नीतीश हो या तेजस्वी दोनो ने हमेशा कहा है हमारे गठबंधन में समझदारी पक्की है।
मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि हमारा लक्ष्य भाजपा को देश की सत्ता से अलग करना है।भाजपा ने बिहार के लिए क्या किया ये उन्होंने कभी नही बताया। आज हकीकत है की हमने अपने संसाधन की बदौलत आज देश में हमारी उपलब्धि राष्ट्रीय औसत से ऊपर है। ऊपर रहने के बावजूद हम गरीब है। इन्ही कारणों से हम विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे है।
भाजपा को बताना चाहिए क्यों नही दे रहे है विशेष राज्य का दर्जा। पूरे भाजपा में कही न कही बेचैनी है। ये भाषा लोग तब ही बोलते है जब निराश होते है। बिहार की ओर से हम जानना चाहते है आपने बिहार के लिए क्या किया है। हमारी उपलब्धियों को मॉडल मान भाजपा ने पूरे देश में लागू किया गया लेकिन उसकी चर्चा उन्होंने नही किया।
पटना से विशाल भारद्बाज की रिपोर्ट