ROHTAS :खबर रोहतास से है ,जहां कृषि प्रौद्योगिकी प्रबन्ध अभिकरण आत्मा द्वारा गुरुवार को प्रखंड के खनिता पंचायत भवन पर खनिता कृषक हित समुह में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में किसानों के बीच ओएस्टर मशरूम के उत्पादन के बारे में जानकारी दी गई। इतना ही नहीं प्रखंड तकनीकी प्रबन्धक नन्दन सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि में रोजगार से जोड़कर उनकी आजीविका का विकास कराना है।
आपको बता दें प्रशिक्षक अरबिंद कुमार ने बताया कि ओएस्टर मशरूम की खेती आसान एवं सस्ता है। इसमें दूसरे मशरुम की अपेक्षा औषधीय गुण अधिक होते हैं। किसान इसे सुखाकर भी बेच सकते हैं। इसका स्वाद भी अन्य मशरूम से बेहतर होता है। जिससे वे सामाजिक व अन्य आर्थिक रुप से स्वालम्बी हो सके। इस मौके पर गुनसेज पंचायत के मुखिया मुरलीधर दुबे सहित कई किसान मौजूद थे।
इसी क्रम स्मार्ट युग में किसानों के लिए नए -नए तकनीकी को अब लाया जा रहा है। जिससे काम से काम समय में अधिक उत्पादन किया जाये। और साथ में किसानों के लिए रोजगार से जोड़कर विकास करे।
रोहतास से अमित कुमार गुप्ता की रिपोर्ट