मुंगेर : जिले में कार्यपालक सहायक अपने स्थाईकरण की मांग सहित 8 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज तीसरा दिन है. वहीं दूसरी ओर कार्यपालक सहायकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से सरकारी दफ्तरों में कामकाज करना मुश्किल हुआ.
मुंगेर में बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के बैनर तले मुंगेर के लगभग 365 कार्यपालक सहायक अपने स्थाईकरण की मांग सहित 8 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है. मुंगेर किला परिसर स्थित शहीद स्मारक के सामने धरना पर बैठ गए है. आज उनके अनिश्चितकालीन हड़ताल का तीसरा दिन है. इस मामले में बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ मुंगेर शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष कि माने तो इनकी मांगे जबतक मानी नहीं जाती तबतक ये आंदोलन चलता रहेगा.
कार्यपालक सहायकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से सरकारी दफ्तरों में कामकाज पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है. सरकारी दफ्तरों में काम करना मुश्किल हो गया है. इस मामले में तारापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी की माने तो अचानक से कार्यपालक सहायको के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से न सिर्फ सरकारी कार्यो पर इसका प्रभाव पड़ रहा है. बल्कि इससे आम जनों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
मो. इम्तयाज खान की रिपोर्ट