द एचडी न्यूज डेस्क : महात्मा गांधी सेतु का पूर्वी लेन बनकर तैयार हो गया है. सात जून को उद्घाटन समारोह होगा. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी उद्घाटन करेंगे. अभी एक लेन से आवागमन हो रहा है. फिलहाल पश्चिमी लेन का काम पूरा हो चुका है और पूर्वी लेन का काम अंतिम चरण में है. निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर पटना से हाजीपुर का सफर 15 से 20 मिनट में पूरा हो जाएगा.
