PATNA: अभी अभी कॉमर्स कॉलेज के छात्रों ने आज तिरंगा यात्रा निकाला। तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के ठीक सामने सड़क पर धरने पर बैठ गए। उग्र छात्रों ने टायर जलाकर अचानक आंदोलन करने लगे। छात्रों से जब आंदोलन का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि विकास यादव के खिलाफ प्रशासन ने एफआईआर दर्ज किया है।
एफआईआर से विकास यादव को अलग करने की मांग के साथ उनपर जो झूठा आरोप लगाया गया है उसे भी हटाया जाए। जल्द से जल्द विकास यादव को रिहा करने की मांग के साथ छात्रों ने बताया कि 2 तारीख को उन्होंने छात्रों के हित में आंदोलन किया था। महेश मंडल को गिरफ्तार करो और विकास भैया को रिहा करो का नारा लगा रहे छात्र पूरी तरह आंदोलन पर उतारू दिख रहे हैं। कुछ छात्रों ने बताया कि विभिन्न मांगो को लेकर आज तिरंगा यात्रा निकाला गया। यात्रा के दौरान ही छात्र बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
धरना प्रदर्शन के कारण आने जाने वाले यात्रियों का इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। यातायात पूरी तरह बाधित है। टायर जलाकर आंदोलन करने से अफरा तफरी का माहौल हो गया है। बीच बीच में छात्र महेश मंडल को गिरफ्तार करो और विकास भैया को रिहा करो के नारे लगा रहे हैं।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट