मुंगेर: जिले में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। ठंड का यह आलम है कि लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। और इस ठंड में सबने ज्यादा उन लोगों को परेशानी हो रही जो परिवार को चलाने के लिए ठंड में काम कि तलाश में अहले सुबह घर से निकल जाते है। खुले आसमान के नीचे रोजी रोटी कमाने के लिय काम कर रहे। एसे में जिला प्रशासन के द्वारा आपदा विभाग और नगर निगम मुंगेर के सौजन्य से प्रत्येक दिन चाहे वह अस्पताल परिसर हो या जिले का प्रमुख चौक चौराहा वहां 25 किलो लकड़ी अलाव के रूप में गिराया जाता है। जिससे लोगों के तत्काल थोड़ी रहता ठंड से मिल जाती है।
अस्पताल की बात करे तो यहां ड्यूटी निभा रहे। गार्ड या अपने मरीजों को ले आए परिजनों को ठंड से बचने को लिए महिला वार्ड और पुरुष वार्ड परिसर में निगम के द्वारा लकड़ी गिरा दी जाती है। जिस आग के सहारे ये लोग खुद को ठंड जे बचाते है। वहीं निगम के द्वारा कुल 11 क्षेत्रों में लकड़ियो कि व्यवस्था हुई है। लोगों ने बताया की ठंड से उन लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पर निगम के द्वारा चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कर देने से इस ठंड से लोगों को रहता मिल रही है।