पटना : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन और पटना नगर निगम ने कमर कस ली है. पूजा में किसी भी छठ व्रती को घाटों पर परेशानी ना हो इसको लेकर आज पटना प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार, पटना के जिला अधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं पटना नगर निगम के नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने 93 घाटों का निरीक्षण किया.
दीघा घाट से गायघाट तक सभी घाटों की स्थिति जानी. गंगा नदी में जलस्तर में हुई वृद्धि को लेकर घाटों का निरीक्षण के दौरान पटना प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल ने बताया कि किसी भी तरह छठ व्रती को पूजा में कोई परेशानी ना हो इन सभी बिंदुओं को दिखा जा रहा है. उन्होंने बताया कि अभी गंगा नदी का जलस्तर में थोड़ी वृद्धि हुई है.
हालांकि पूजा के समय पानी कम हो सकता है लेकिन किसी भी तरह की कोई समस्या छठ व्रतियों को ना हो इन सभी बिंदुओं पर हम लोग ध्यान दे रहे हैं घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं क्योंकि नदी का जलस्तर बढ़ने से घाट संवेदनशील हो गए थे उन घाटों को भी चिन्हित कर रहे थे ताकि कोई भी छठ व्रत ही उन संवेदनशील घाटों पर ना जा सके.
विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट
