Ranchi:-
महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर मैदान में नजर आए, पर इस बार उनके हाथ में बैट नहीं टेनिस रैकेट दिखा। रांची में जब भी धोनी को मौका मिलता है तो लॉन टेनिस में हाथ आजमाते हैं। रविवार की शाम महेंद्र सिंह धोनी रांची के JSCA स्टेडियम में टेनिस खेलने पहुंचे। जहा उन्हें खेलता देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि धोनी पूरी तरह फिट हैं और इस बार के आईपीएल के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
टेनिस कोर्ट में भी दिखे माही
महेंद्र सिंह धोनी अक्सर टेनिस कोर्ट में नजर आते हैं। जेएससीए टेनिस अकादमी में आयोजित टेनिस टूर्नामेंट में धोनी ने प्रदर्शन मैच का आनंद उठाया।उन्होंने इसमें हिस्सा भी लिया है और टूर्नामेंट भी अपने नाम किया है। जब धोनी कोर्ट में उतरे तो वहां मौजूद उनके फैंस खुशी से झूम उठे। उन्होंने इसमें हिस्सा भी लिया है और टूर्नामेंट भी अपने नाम किया है। इस मौके पर धोनी के पार्टनर सुमित बजाज ने कहा, यह एक एग्जिबिशन मैच था। रोहित कुमार और सौरभ साहू के बीच यह मैच खेला गया था। आईपीएल में हम जरूर इस प्रतियोगिता में साथ खेलेंगे। धोनी सर से मैंने ही कहा था कि अभी वह आईपीएल पर फोकस करें।