इम्तियाज खान, मुंगेर
मुंगेर: डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मंगलवार को कोरोना संक्रमण को लेकर रेड ज़ोन बने मुंगेर पहुंचे और ड्यूटी पर डटे पुलिस पदाधिकारियों व जवानों का हौसला बढ़ाया। डीजीपी ने कंटेन्मेंट इलाका जमालपुर का जायजा लिया। डीजीपी ने कहा कि ये बीमारी संक्रमण की बीमारी है। किसी जात-पात को नहीं पहचानती। इससे बचने का बेहतर तरीका है, लॉक डाउन का पालन करें घर मे रहे सुरक्षित रहे। डीजीपी रेड ज़ोन में तैनात पुलिस पदाधिकारियों व जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए रेड जोन इलाके का दौरा कर रहे हैं।
इससे पहले वो मुंगेर समाहरणालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने मुंगेर जिलाधिकारी राजेश मीना, डीआइजी मनु महाराज व एसपी लिपी सिंह के साथ बैठक की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस बिषम परिस्थिति में भी हमारे जवान से लेकर एसपी, डीजीपी अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। लगातर अपनी सेवा दे रहे है तो ऐसे में हम क्यों पीछे रहे। इसलिए हम अपने पुलिस पदाधिकारियों व जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए आये हैं। ये बीमारी किसी हिन्दू या मुसलमान को नहीं जानती, ये संक्रमण की बीमारी है। इससे बचाब का बेहतर तरीका परहेज करें। लॉक डाउन का पालन करें। घर में रहें सुरक्षित रहे। हमारा बिहार गंगा जमुनी तहजीब और सूफी संतों की धरती है। इस धरती से प्रेम का संदेश दुनिया में गया है। बिहार की माटी पर बिहार की धरती पर किसी को भी साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा।