PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्यवासियों को तीज त्योहार की बधाई एवम शुभकामनाएँ दी है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा है कि ये त्योहार भारतीय संस्कृति का महान त्योहार है।
इस पर्व में सुहागन महिलाएं अपने पति के सुखद, दीर्घ, स्वस्थ जीवन के लिये उपवाश करती हैं। भगवान से सदा सुहागन रहने का वर मांगती हैं। इसके लिये वे भगवान की पूजा , अर्चना करती हैं।
उपमुख्यमंत्री ने ईश्वर से कामना की है कि यह त्योहार हमसब के जीवन मे सुख, शांति, सम्रद्धि का संदेश ले कर आये। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी ने भी राज्यवासियों को तीज की बधाई दी और ईश्वर से कामना किया है कि ईश्वर की असीम कृपा हम सब पर बनी रहे। हर घर के आंगन मे खुशियों का वाश रहे।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट