झारखंड भाजपा के अध्यक्ष एवं नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने बुधवार को संसद भवन में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया। राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रकाश पहली बार झारखंड से राज्यसभा के सदस्य चुने गए हैं। जानकारी के मुताबिक, शाम को दीपक प्रकाश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद पीएम मोदी से यह उनकी पहली मुलाकात होगी।