रांची ब्यूरो
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने रिम्स से छुट्टी के बाद उनके चिकित्सा में जुटे चिकित्सकों की टीम, रिम्स प्रबंधन, निदेशक अधीक्षक के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया है। प्रकाश ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं अन्य मंत्रीयों का भी आभार प्रकट किया। जिन्होंने कष्ट के क्षणों में उनके स्वास्थ्य लाभ की विशेष चिंता की।
प्रकाश ने पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिन्तकों, विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सबकी शुभकामनाओं एवं दुआओं ने उन्हें एक गंभीर शारीरिक संकट से उबारा है।