रांची ब्यूरो
रांची: रिम्स से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की एंजियोप्लास्टी हो चुकी है। अभी स्थिति नियंत्रण में है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बताया कि एंजियोप्लास्टी के बाद दीपक प्रकाश की स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है। उन्होंने शुभचिंतकों और समर्थकों से यह अपील भी किया कि वे कोरना संक्रमण के इस काल में रिम्स न आएं। अस्पताल में अनावश्यक रूप से भीड़ न करें।
दीपक प्रकाश की हुई एंजियोप्लास्टी, हालत में सुधार
Leave a comment
Leave a comment