GIRIRDIH: गिरिडीह के रास्ते गौ तस्करी आम बात है लेकिन तेज रफ्तार वैन ने तिसरी में एक मासूम की जान ले ली। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करते हुए प्रदर्शन किया।
तिसरी प्रखंड के खिजूरी निवासी राजेश साव के तीन साल के पुत्र रिशांत कुमार को गिरिडीह की ओर से गांवा तरफ जा रही पिकअप बोलेरो सवारी गाड़ी ने धक्का मार दिया। जिससे मासूम बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया। धक्का मारने के बाद वाहन भागता रहा। आस पास के लोगों ने घायल बच्चे को इलाज के लिए जमुआ दुबे नर्सिंग होम ले गए मगर बीच रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद भाग रहे पिकअप वाहन को ग्रामीणों ने पीछा किया तो थम्बाचक जंगल के पास वाहन खड़ी कर ड्राइवर भाग गया। सूचना मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी पिंकु प्रसाद घटना स्थल पहुंच कर पिकअप वाहन नंबर JH02AY7522 को अपने कब्जे में लेकर तिसरी थाना ले गए।
इधर सोमवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद, थाना प्रभारी पिंकु प्रसाद ,बीडीओ संतोष प्रजापति, सीओ आसीम बाड़ा घटना स्थल पर पहुँचकर जाम को हटाया गया।
बताया जाता है ग्रामीणों ने कहा कि तिसरी प्रखंड से हमेशा गाय की तस्करी की जाती है। शाम होते ही हमेशा गाय का तस्करी पिकअप सवारी गाड़ी का प्रयोग किया जाता है ओर तेज गति से बिहार की ओर निकलते है। तिसरी थाना क्षेत्र में पहले भी गौ तस्करी की घटनाएं हुई हैं। इधर तिसरी थाना पुलिस ने कहा सूचना मिलने पर गौ तस्करी को पकड़ा जाएगा और प्रथामिक दर्ज किया जाएगा।
गिरिडीह तिसरी से मनोज लाल बर्नवाल की रिपोर्ट