पटना: राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 150 पहुंच गयी है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी तीसरे अपडेट में दो पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गयी। ये दोनों पुरुष मरीज सासाराम के रहने वाले हैं।
इनकी उम्र 28 और 20 साल है। दोनों मरीज कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आये थे। ये जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने दी।