द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है. बुधवार को एक साथ 702 नए मरीज मिलने की खबर आ रही है. राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,25,047 हो गई है. राजधानी पटना में 194 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 7,219 हो गई है.

