द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है. आज यानी शुक्रवार को एक साथ 1,062 नए मरीज मिलने की खबर आ रही है. राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,01,887 हो गई है. राजधानी पटना में आज 226 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 12,112 रह गई है.

